43 शिक्षकों ने साइट पर अपडेट नहीं की अपनी प्रोफाइल, कार्रवाई की चेतावनी

 जागरण संवाददाता, अंबाला : साल 2017 की भर्ती में शिक्षा विभाग में शामिल हुए जेबीटी टीचर्स को स्थायी स्टेशन दिलाने की प्रक्रिया में 43 टीचर्स की लेटलतीफी सामने आई है। इसी को लेकर निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने प्रदेश के 18 जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी कर इनको अपना डाटा पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि तय समय में यह डाटा पूरा न किया गया, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी लिस्ट सभी जिला मौलिक अधिकारियों को भेजी गई है। हालांकि इस जल्दबाजी का शिक्षक संगठन विरोध भी कर रहे हैं।


उल्लेखनीय है कि साल 2017 में आठ हजार जेबीटी टीचर्स की भर्ती की गई थी। इन की तैनाती भी धीरे-धीरे करके लगातार होती रही। इन सभी को पहले अस्थायी स्टेशन अलाट कर दिए गए थे, जबकि अब इनको स्थायी स्टेशन अलाट करने हैं। इसी को लेकर शिक्षा विभाग ने इन टीचर्स को अपनी अपना डाटा शिक्षा विभाग को उपलब्ध करवाना था। करीब नौ हजार जेबीटी टीचर्स में से 43 ऐसे अध्यापक हैं, जिन्होंने अपना डाटा ऑनलाइन पूरा नहीं किया है। इन टीचर्स ने न तो अपना मोबाइल नंबर ही शिक्षा विभाग के पास अपडेट कराया है और न ही जिला का ऑप्शन भरा है। ऐसे में स्थायी स्टेशन अलॉट करने की प्रक्रिया पर असर पड़ा है। इन में से दो शिक्षक अंबाला के भी हैं, जबकि अन्य जिलों से भी ऐसे टीचर्स शामिल हैं। अब इन टीचर्स को छह मई तक का समय दिया गया है, ताकि वे अपनी प्रोफाइल को पूरा कर सकें।

-------------

इस तरह से मिलेगा जिला

इसके तहत जब सभी जेबीटी अध्यापक अपना सर्विस प्रोफाइल पर डाटा अपलोड कर देंगे, उसके बाद इनको जिला अलॉट किया जाएगा। इसके बाद की प्रक्रिया में जिला के कौन से स्कूल में पद खाली है, वहां पर इनकी तैनाती की जाएगी। जब तक यह प्रोफाइल सभी अपडेट नहीं करते, तब तक यह प्रक्रिया शुरू नहीं होगी, जबकि विभाग इसे जल्द से जल्द पूरा करना चाहता है।

-------------

फोटो नंबर :: 7

अभी स्कूलों में 31 मई तक तो अवकाश हैं। कोविड काल में विभाग जल्दबाजी कर रहा है, जबकि स्थिति सामान्य होने पर यह सब किया जा सकता है। इस में विभाग थोड़ा और समय दे दे।

-अमित छाबड़ा, जिला प्रधान राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ अंबाला

Search This Blog