जागरण संवाददाता, पानीपत : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने डिजिटल तकनीक के महत्व को समझ शिक्षकों को डिजिटल तकनीक में ट्रेंड करने की दिशा में एक नई पहल की है। अब ग्लोबल टीचर्स एकेडमी फार डिजिटल टेक्नोलाजी इंटरनेशनल बिजनेस मशीन कार्पोरेशन (आइबीएम) के सहयोग से कंप्यूटर साइंस (सीएस), इंफोर्मेशन टेक्नोलाजी (आइटी) व आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआइ) पढ़ाने वाले शिक्षकों को प्रशिक्षित करेंगे। प्रशिक्षण पाने वाले टीचर स्कूलों में बच्चों को पढ़ाएंगे। कोरोना महामारी के बीच ये प्रशिक्षण शिक्षकों को ऑनलाइन दिया जाएगा।
Showing posts with label Haryana. Show all posts
Showing posts with label Haryana. Show all posts
43 शिक्षकों ने साइट पर अपडेट नहीं की अपनी प्रोफाइल, कार्रवाई की चेतावनी
जागरण संवाददाता, अंबाला : साल 2017 की भर्ती में शिक्षा विभाग में शामिल हुए जेबीटी टीचर्स को स्थायी स्टेशन दिलाने की प्रक्रिया में 43 टीचर्स की लेटलतीफी सामने आई है। इसी को लेकर निदेशक मौलिक शिक्षा हरियाणा ने प्रदेश के 18 जिलों के मौलिक शिक्षा अधिकारियों को लेटर जारी कर इनको अपना डाटा पूरा करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही चेतावनी भी दी है कि यदि तय समय में यह डाटा पूरा न किया गया, तो उनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई की जाएगी। इसकी लिस्ट सभी जिला मौलिक अधिकारियों को भेजी गई है। हालांकि इस जल्दबाजी का शिक्षक संगठन विरोध भी कर रहे हैं।
Subscribe to:
Posts (Atom)