नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन ईद के पहले मिले : संघ

पीरो। एक संवाददाता  राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ ने नियोजित शिक्षकों का बकाया वेतन भुगतान ईद से पहले करने की मांग उठाई है। संघ के नेता गोरखनाथ सिंह ने बताया कि अब तक नन कोषागार शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान जनवरी तक और कोषागार शिक्षकों के बकाया वेतन का भुगतान फरवरी तक ही हुआ है।

वेतन नहीं मिलने से नियोजित शिक्षकों की स्थिति बदतर हो गयी है। कोरोना संक्रमण के चलते कई नियोजित शिक्षकों की जान जा चुकी है। अकेले पीरो में आठ शिक्षकों की मौत हुई है। इस संदर्भ में श्री सिंह ने राज्य सरकार सरकार से मांग की है कि दिवंगत शिक्षकों को मुआवजा के रूप में 50 लाख रुपए व परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी दी जाये। राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ भोजपुर के जिलाध्यक्ष पंकज कुमार सिंह मंटू, प्रखंड सचिव महिपाल सिंह, शिक्षक चन्द्रभानु पांडे, विभूति नारायण, रविकांत सिंह, सुरेश कुमार, कामेश्वर राम, रवींद्र कुमार, रंजय राय, सपना देवी, आराधना कुमारी, नीरू देवी, स्वर्णलता देवी और बैजयंती कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने सरकार से बकाया वेतन भुगतान जल्द से जल्द कराने की मांग की है। 

Search This Blog